सफल व असफल लोगों में अंतर

मानव का दानव होना उसकी असफलता है , 
मानव का महामानव होना चमत्कार है , 
मानव का मानव होना उसकी सफलता है।
डॉ० राधा कृष्ण
सफल व असफल लोगों अंतर infographic

महापुरुषों द्वारा सफलता के लिए दर्शाए कुछ सूत्र –

  • सफलता के तीन रहस्य हैं –  योग्यता , मौका और साहस।
  • असफलता और सफलता में अंतर -किसी काम को करीब-करीब पूरा कर देना तथा उस काम को पूरे ठीक  तरह संपन्न करना।
  • वही सफल होता है , जिसका काम उसे निरंतर आनंद देता रहता है ।
  • दृढ़ निश्चयी होकर काम शुरू करो , सफलता जरूर मिलेगी।
  • सफलता के समान कोई सफल नहीं होता है।
  • अपनी सामर्थ्य अनुसार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का नाम सफलता है।
  • समय के महत्व को समझने वाला यकीनन सफल होता है।
  • यदि सफलता चाहते हो तो सफल लोगों से ईर्ष्या ना करो।
  • असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं हुआ।
  • हताश न होना सफलता का मूल है और यही परम सुख है।
difference सामान्य जानकारी