कर्म और कर्तव्य में अंतर

कर्म और कर्तव्य में अंतर

कर्म और कर्तव्य में अंतर infographic

कर्म और कर्तव्य पर आधारित महापुरुषों के दिव्य वचन-

कर्म

  1.  प्राणी अकेला जन्मता है, अकेला मरता है और अपने पाप पुण्य (कर्म) का फल अकेला ही अनुभव करता है।- श्री कृष्ण।
  2. कर्म माने प्रत्यक्ष सेवा ,भक्ति माने सेवा भाव -विनोबा भावे
  3. जिसे हम कर्म से पाते हैं उसे निष्कर्म से खोया जा सकता है।- आचार्य रजनीश
  4. अहम की भयंकरता पड़ने से कर्म में पाप की अनुभूति हो जाती है। -अज्ञात
  5. विहित स्वधर्म कर्म जो जासू। उचित पार्थ! सन्यास न तासू।। -द्वारका प्रसाद मिश्र।
  6. जीवन में कर्म को रोकना असंभव है।
  7. हर अच्छा कार्य पहले असंभव दिखता है।
  8. मनुष्य की जीवनियों में निस्वार्थ और शुभ कार्य सबसे प्रकाशित पृष्ठ है।-ढेकर थामस
  9. कहने की प्रकृति छोड़ो, करने का अभ्यास करो।
  10.  बड़े कार्य छोटे कार्यों से आरंभ करने चाहिए। -शेक्सपियर
  11. शुभ कर्मों के द्वार कभी बंद नहीं होते। -शिवसागर मिश्र
  12.  कर्म के बंधन तत्व दो हैं – कृतत्व का अभिमान और कर्म फल का लोभ। -ज्ञानेश्वरी
  13. मेरे दाहिने हाथ में कर्म है, बाए हाथ में जय है। -अथर्ववेद
  14. आप काज महाकाज। -पुरानी कहावत।
  15. करम गति टारे नहीं टरी। -मीराबाई
  16.  कर्मपाश स्वयं नहीं कट जाता ,काटोगे तब कटेगा। -श्रीनाथ।
  17. कर्म योगी-सफेद दूध की काली गाय। सन्यासी- सफेद दूध की सफेद गाय। -विनोबा भावे
  18. जीवन में रंग और आत्मा का वास्तविक आनंद-कर्मशीलता में है। -अज्ञात
  19. स्वे कर्मण्यभिरतः संसिद्धिं लभते नरः।(अपने उचित कर्म में लगे रहने से ही मानव को सिद्धि प्राप्त होती है।) -भगवत गीता।
  20.  सदा अपने काम से काम रखें , व्यर्थ विवाद में न पड़े। -संत काशीराम।

कर्तव्य

  1. वह मनुष्य किस काम का जो अपने आध्यात्मिक और भौतिक दोनों कर्तव्यों का समन्वय ना कर सके। -वृंदावन लाल वर्मा।
  2.  तेरी बुद्धि और हृदय को जो सच मालूम हो वही तेरा कर्तव्य होना चाहिए। -महात्मा गांधी।
  3. जिसे अपना कर्तव्य नहीं सूझता वह अंधा है ।-अज्ञात
  4. एक कर्तव्य पूर्ण करने का पुरस्कार, दूसरे को कर सकने की क्षमता प्राप्त कर लेना है। -अज्ञात
  5. मनुष्य का प्राथमिक कर्तव्य है, शिष्ट होना। -देवी प्रसाद धवन
  6. गुलामी को कर्तव्य समझ लेना कितना आसान है। -स्वामी विवेकानंद
  7. जो आत्मरत हो ,आत्म तृप्त हो और आत्म संतुष्ट हो उसे कोई कर्तव्य नहीं है। -भगवत गीता।
  8. व्रतेषु जागृहि। अपने कर्तव्यों के प्रति सदा जागृत रहो। -ऋग्वेद
  9. कर्तव्य का पालन ही चित् की शांति का मूल मंत्र है। -प्रेमचंद्र
  10. उत्तम शुद्ध बुद्धि से हम कर्तव्य का पालन करें। -ऋग्वेद
  11.  शत्रु कौन है? अकर्मण्यता। -शंकराचार्य
difference सामान्य जानकारी