अंको का रहस्य( अंक शास्त्र )

यूनानी दार्शनिक पैथागोरस एक महान अंक शास्त्री था। उनका विश्वास था कि अंको में एक महान शक्ति छिपी है। अंको की लीला बहुत विचित्र है।अंको का आरंभ शुन्य से होता है, ये शुन्य में ही विहीन हो जाता है। आइए, जरा हम भी जाने कि यह अंक रहस्य क्या है ? इसके द्वारा व्यक्ति विशेष को परखा या जाना जा सकता है।

अंक शास्त्र
  • अंक 1– इस अंक का स्वामी सूर्य है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी मांस की एक 1 ,10 ,19 व 28 तारीखों में हुआ हो उसका मूलांक 1 है। इस अंक का व्यक्ति स्वतंत्र , हठी तथा विचारों से दृढ़ होता है।
  •  अंक 2 – इस अंक का स्वामी चंद्र है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी मांस की 2 ,11 ,20 व 29 तारीखों में हुआ हो उनका मूलांक 2 है। इस अंक के व्यक्ति सहिष्णु , कल्पनाशील ,सहृदय, कलात्मक प्रवृत्ति और  मृदुभाषी होते हैं।
  • अंक 3 – इस अंक का स्वामी बृहस्पति है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी मांस की 3 ,12, 21 व 30 तारीखों में हुआ हो उनका मूलांक 3 है।इस अंक के व्यक्ति साहसी, महत्वकांक्षी, निष्ठावान , स्पष्टवादी व स्वाभिमानी होते हैं।
  •  अंक 4 – इस अंक का स्वामी हर्षल( सूर्य के समान गुण वाला) होता है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी मास की 4 ,13 ,22 व 31तारीखों में हुआ हो उसका मूलांक 4 है। इस अंक के व्यक्ति का स्वभाव सहसा प्रगति , आश्चर्यजनक कार्य, वह जीवन में ऐसी घटनाओं का होना जो जीवन में सर्वथा असंभव प्रतीत होती हो।
  •  अंक 5 – इस अंक का स्वामी बुध है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी मास की 5 ,14 व 23 तारीखों में हुआ हो उनका मूलांक 5 है ।इस अंक के व्यक्ति सौम्य, विचारवान ,विनोदप्रिय तथा सूझबूझ वाले होते हैं। वे मूलतः व्यापारी प्रवृत्ति के होते हैं।
  • अंक 6 – इस अंक का स्वामी शुक्र है।जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी मास की 6 ,15 व 24 तारीखों में हुआ हो तो उनका मूलांक 6 है। इस अंक के व्यक्ति हठी, दृढ़निश्चय वाले, सौंदर्यप्रेमी व कलाकार होते हैं। जो कार्य करते हैं उसके प्रति समर्पित होते हैं।
  •  अंक 7 – इस अंक का स्वामी वरुण है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी मास की 7 ,16 व 25 तारीखों में हुआ हो उनका 7 मूलांक है। इस अंक के व्यक्ति लेखक , चित्रकार व कवि होते हैं। इनकी सोच भौतिक वस्तुओं में अधिक नहीं होती।
  • अंक 8 – इस अंक का स्वामी शनि है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी मास की 8 ,17 व 26 तारीखों में हुआ हो उनका 8 मूलांक है ।इस अंक के व्यक्ति धार्मिक नहीं होते। प्रेम प्रदर्शन नहीं करते। अतः उन्हें रूखा व कठोर समझा जाता है।
  • अंक 9 – इस अंक का स्वामी मंगल है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी की मास की 9 ,18 व 27 तारीखों मे हुआ हो उसका 9 मूलांक है। इस अंक के व्यक्ति साहसी , क्रोधी, अनुशासनप्रिय होते हैं । जो कार्य करते हैं उस पर अपना पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं।
सामान्य जानकारी