मानव का दानव होना उसकी असफलता है ,
मानव का महामानव होना चमत्कार है ,
मानव का मानव होना उसकी सफलता है।
डॉ० राधा कृष्ण
महापुरुषों द्वारा सफलता के लिए दर्शाए कुछ सूत्र –
- सफलता के तीन रहस्य हैं – योग्यता , मौका और साहस।
- असफलता और सफलता में अंतर -किसी काम को करीब-करीब पूरा कर देना तथा उस काम को पूरे ठीक तरह संपन्न करना।
- वही सफल होता है , जिसका काम उसे निरंतर आनंद देता रहता है ।
- दृढ़ निश्चयी होकर काम शुरू करो , सफलता जरूर मिलेगी।
- सफलता के समान कोई सफल नहीं होता है।
- अपनी सामर्थ्य अनुसार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का नाम सफलता है।
- समय के महत्व को समझने वाला यकीनन सफल होता है।
- यदि सफलता चाहते हो तो सफल लोगों से ईर्ष्या ना करो।
- असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं हुआ।
- हताश न होना सफलता का मूल है और यही परम सुख है।