मेरा भारत महान

भारत
धरती पर यह जगह है ऐसी
इससे पहले नहीं बनी जैसी।
हम सब की है वह जान
 हमारा प्यारा हिंदुस्तान
मस्जिद में गूंजे आजान
मंदिर में रहता भगवान
गुरुद्वारे की रौनक को देखो
गिरजा है ईसा की शान
मिल-जुलकर  हम रहते हैं 
 सुख-दुख मिलकर सहते हैं
कहीं ना होगा ऐसा प्यार
देखे होंगे देश हजार
हम सब ने मिलकर स्वतंत्रता पाई
अपने प्राणों की बलि चढ़ाई
माॅ के चरणों को धोया लहू से अपने
दुख सहे क्या-क्या ना हमने
गांधी ने देश को तिनका-तिनका जोड़ा 
लाला ने मौत का आंचल ओड़ा
भगत सिंह हो गए शहीद
नेहरू ने सुख से मुँह मोड़ा
बोस ने अपनी जान गॅवाई
पहना सबने बसंती चोला
 भारत का गौरवमयी इतिहास
ना होगा कभी इसका परिहास
जब तक हमारे दम में दम है 
साहस कभी ना हममें कम है 
हर दुश्मन को मार भगाऍगे
संकट से देश बचाएँगे
गुॅजेगा भारत का नाम हर छोर
ले जाऐंगे इसे प्रगति की ओर
आने वाली पीढ़ी को भी 
 होगा गौरव शान पर इसकी
वह यही कहेंगे हो प्रसन्न
 भाग्य हमारे अच्छे हैं
जो हम भारत के बच्चे हैं ।।
मनोरंजक